Homeराज्यउत्तराखण्डIMA की पासिंग आउट परेड आज, नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज...

IMA की पासिंग आउट परेड आज, नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर लेंगे सलामी…..

देहरादून : देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा, जिसमें 491 कैडेट भारतीय सेना के नए युवा सैन्य अधिकारी बनेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेपाल के सेना प्रमुख, जनरल अशोक राज सिगडेल रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर परेड की सलामी लेंगे।

इस परेड में कुल 491 कैडेटों का Passing Out होगा, जिनमें 456 भारतीय सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना में शामिल होंगे। वहीं, 35 कैडेट मित्र देशों की सेनाओं का अभिन्न हिस्सा बनेंगे। यह परेड न केवल भारतीय सैन्य अकादमी का गौरवपूर्ण क्षण है, बल्कि यह भारतीय और मित्र देशों के सैन्य संबंधों को भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

परेड के दौरान, कैडेटों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन को देखकर यह साफ है कि वे भारतीय सेना की सेवा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल सिगडेल ने इस अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी के प्रशिक्षण और कैडेटों के समर्पण की सराहना की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular