Homeराज्यउत्तराखण्ड‘विकास भी, विरासत भी’... 2027 को लेकर भाजपा ने साफ किया अपना...

‘विकास भी, विरासत भी’… 2027 को लेकर भाजपा ने साफ किया अपना चुनावी एजेंडा

हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।

समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही। यही उत्तराखंड मॉडल है—विकास भी, विरासत भी; सुशासन भी, साहसिक निर्णय भी।

दूसरी ओर कांग्रेस के पास उत्तराखंड के भविष्य के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं दिखाई देता। इसलिए कभी जाति, कभी तुष्टिकरण और कभी शुद्धिकरण जैसे विषयों को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हल्द्वानी से खड़ा किया गया शुद्धिकरण का विवाद भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताते हुए भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की जनता विभाजन की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।  अब 2027 की लड़ाई केवल एक चुनाव की लड़ाई नहीं है। यह तय करने का चुनाव होगा कि उत्तराखंड विकास और विरासत के रास्ते पर आगे बढ़ेगा या जाति और तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति की ओर लौटेगा।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प दिया है और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उस संकल्प को जमीन पर उतारने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क और सीमांत क्षेत्रों से लेकर चारधाम और आदि कैलाश तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर युवाओं के अवसरों तक—प्रदेश में बदलाव दिखाई दे रहा है। अब संगठन का लक्ष्य इस बदलाव और सरकार के रिपोर्ट कार्ड को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। एक तरफ कांग्रेस का भ्रम, विभाजन और तुष्टिकरण है। दूसरी तरफ भाजपा का विकास, विरासत और राष्ट्र प्रथम का संकल्प है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular