Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, परिवार संग किए बाबा...

केदारनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, परिवार संग किए बाबा केदार के दर्शन…

केदारनाथ : केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को अपने परिवार संग पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया। मांझी ने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह भावविभोर हैं और यह अनुभव उनके जीवन के सबसे विशेष पलों में से एक है।

हैलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दर्शन उपरांत बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंत्री मांझी ने यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सराहनीय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments