Homeराज्यउत्तराखण्डकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत।

देहरादून – आज सुबह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर देवभूमि का स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य कई संगठनात्मक नेता भी मौजूद थे।

केन्द्रीय गृहमंत्री जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वह प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी के साथ राज्य के विकास और संगठनात्मक मामलों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दून विश्वविद्यालय में यू कास्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। शाम 4:00 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

#AmitShah #Dehradun #JollyGrant #Uttarakhand #CMDhami #DevBhoomi #IASTraining #UCastEvent #StateDevelopment #UttarakhandPolitics

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular