Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने की भेंट, सीएम ने दी शुभकामनाएँ।

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर केदारनाथ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने भेंट की। इस मौके पर सीएम धामी ने आशा नौटियाल को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।”

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, महावीर पंवार भी उपस्थित थे।

#PushkarSinghDhami #AshaNautiyal #Kedarnath #UjjwalKaryakaal #Vidhayak #BJP #Rudraprayag #DoubleEngineGovernment #Development

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular