HomeमनोरंजनTV Show 'दिया और बाती हम' के अनस राशिद ने रचाई, अपने...

TV Show ‘दिया और बाती हम’ के अनस राशिद ने रचाई, अपने से 14 साल छोटी हीना से शादी..!!

 

संध्या बिंदणी का पति अब किसी और का हो चुका है . हम बात कर रहे हैं रील लाइफ के सूरज की. भाभो के छोरे ने अब अपना लाइफ पार्टनर खोज लिया है . TV Show ‘दिया और बाती हम’ में सूरज का रोल निभाने वाले अनस राशिद ने हाल ही में शादी रचा ली है .

 

अनस ने एक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से हेल्दी की रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.


सूरज राठी के किरदार से चर्चित हुए एक्‍टर अनस राशिद की हल्‍दी की रस्‍म पूरी करने के बाद अनस ने चंढ़ीगढ़ की हिना इकबाल से आज निकाह कर लिया.. हिना, अनस से उम्र में 14 साल छोटी हैं.

 

हिना और अनस की सगाई, अप्रैल में हुई थी. हिना पंजाब के मालेरकोटला की रहने वाली हैं जहां अनस का परिवार रहता है. वह एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करती हैं. अनस सगाई के बाद उस वक्त चर्चा में आ गये थे जब मीडिया में हिना के उम्र में उनसे 14 साल छोटे होने की बात सामने आई.

 


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनस की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक से हुई. हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि दुबारा पंजाबी रस्मों के साथ भी शादी हो सकती है. यह दोनों आज, यानी 9 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अनस परिवार के लोगों और नजदीकी दोस्तों के लिए 10 सितंबर रिसेप्शन रखने जा रहे हैं.


बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में अनस में अपने करियर की शुरुआत 2007 में आए सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से की थी. हालांकि, उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में निभाए गये ‘सूरज’ के किरदार से ही मिली है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular