Homeराज्यउत्तराखण्डअभी-अभी : बाबा राम रहीम के डेरे के कई अहम खुलासे?

अभी-अभी : बाबा राम रहीम के डेरे के कई अहम खुलासे?

बड़ी खबर : साध्वियों के साथ बलात्कार के दोषी बाबा जेल क्या गए मानो उनके बुरे दिन ही शुरू हो गए हो. एक-एक करके बाबा और उनके डेरे की कई काला चिठा भी सामने आ रहा है. इन्ही सच्चाई में से एक सच ये भी सामने आया कि बाबा अपने डेरे में ही लोगों को मार कर उन्हें दफना दिया करता था.

दरअसल ये बात तो सफा ही हो चुकी है कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम में राम रहीम के कई राज दफन हैं, जिन से अब जल्द ही परदा उठेगा. अबतक मिली जानकारी के अनुसार 5000 जवान सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के अंदर सर्च के लिए तैनात भी किए जा चुके हैं. हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जज की देखरेख में डेरा मुख्यालय में सर्च जारी है.
जेल में हनीप्रीत से मिलने के लिए तड़फ रहा है बाबा 
रेप केस के मामले में बाबा राम रहीम जेल की सलांखों के पीछे सजा काट रहे हैं. दूसरी तरफ अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत से मिलने को भी बेचैन हो रहे हैं. कहा जाता है कि हनीप्रीत बाबा की सबसे करीबी थी. लेकिन वह इस वक़्त लापता है. बाबा के डेरा और उनके करतूतों का एक के बाद एक राज खुलने पर अब पुलिस हनीप्रीत की तलाश में जुट गई है.बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम जेल में अपनी ‘हनी’ के लिए तड़प रहा है. रामरहीम ने सीबीआई कोर्ट से अपील की है कि हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रहने की अनुमति दे दी जाए. उसका ये कहना है कि हनीप्रीत ही उसका ख्याल रख सकती है.
डेरे से लखनऊ भेजी गई 14 लाशो का क्या है राज  

एक तरफ पुलिस सिरसा में बाबा राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन चला रही है. डेरे का चप्पा-चप्पा छान रही है. सिरसा डेरे के सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. इस बीच डेरा सच्चा सौदा पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

बता दें कि डेरे ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज को 14 डेड बॉडी यानी लाशें भेजी थीं. ऐसे में सवाल में उठता है कि ये डेड बॉडी किसकी थी. इसका कुछ अता-पता नहीं है, क्योंकि बिना डेथ सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज के डेरा सच्चा सौदा ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज को ये 14 डेड बॉडी भेजी थीं.

सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को पूर्व साध्वियों के साथ रेप के दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है. ये सजा उसे अलग-अलग काटनी होगी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular