HomeUncategorizedचकराता में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक...

चकराता में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक की मौके पर मौत |

चकराता:उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भंडाराथात के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी सुबह करीब 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने राहत व खोज अभियान शुरू किया। टीम को वाहन में एक ही व्यक्ति सवार मिला, जिसकी गिरने के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • नाम: गजेन्द्र चौहान

  • पिता का नाम: मातवर सिंह

  • उम्र: लगभग 27 वर्ष

  • निवासी: ग्राम सिचाड, थाना चकराता

SDRF टीम द्वारा मृतक के शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular