हरिद्वार : बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर हरिद्वार शहर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए सुगम, सुरक्षित Qj व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अलग-अलग स्थानों के लिए अलग पार्किगं स्थल चिन्हित किए गए हैं।
बुद्ध पूर्णिमा स्नान के चलते हरिद्वार में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग और होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से उन्हें धीरे-धीरे शहर में प्रवेश दिया जाएगा। चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।
सामान्य स्थिति में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं, टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग को निकासी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता के अनुसार मोहण्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के मुख्य रूट और पार्किंग प्लान
1. दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन
रूट: नारसन – मंगलौर – कोर कॉलेज – ख्याति ढाबा – गुरुकुल कांगड़ी – शंकराचार्य चौक – हरिद्वार
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
अत्यधिक दबाव पर वैकल्पिक रूट: नगलाइमरती – लक्सर – फेरूपुर – जगजीतपुर – एसएम तिराहा – शनिचौक – मातृसदन पुलिया
पार्किंग : बैरागी कैम्प
1. दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में डायवर्जन
सहारनपुर – भगवानपुर – सालियर – बिजौली – NH-344 – छुटमलपुर – बिहारीगढ़ – मोहण्ड – देहरादून/ऋषिकेश
नजीबाबाद जाने वाले वाहन:
नगलाइमरती – लक्सर – बालावाली – बिजनौर – नजीबाबाद
D
रामपुर तिराहा – देवबंद – बिहारीगढ़ – मोहण्ड
1. नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले वाहन
* छोटे वाहन: चिड़ियापुर – श्यामपुर – चंडी चौकी – चंडीचौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
* बड़े वाहन: 4.2 डायवर्जन से
पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा
1. देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन
नेपाली फार्म – रायवाला – हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
1. देहरादून/ऋषिकेश से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन
नेपाली फार्म – रायवाला – चंडीचौक – NH-334
6. देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
रायवाला – चंडीचौक – चंडीचौकी – श्यामपुर – नजीबाबाद
ऑटो और विक्रम डायवर्जन व्यवस्था
- देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही आएंगे।
- ज्वालापुर/जटवाड़ा से आने वाले वाहन रानीपुर मोड़–देवपुरा होते हुए डायवर्ट रहेंगे।
- बीएचईएल की ओर से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक–टिबड़ी फाटक–देवपुरा रूट से संचालित होंगे।
- ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के ऑटो/विक्रम/टैक्सी का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
