Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में CO सिटी ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल मां-बेटी...

देहरादून में CO सिटी ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल

देहरादून : देहरादून में पुलिस की संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। बलबीर रोड पर एक महिला अपनी बच्ची के साथ स्कूल से लौट रही थी। तभी स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं।

देहरादून में CO सिटी ने पेश की मानवता की मिसाल

देहरादून में मंगलवार को । बलबीर रोड पर एक महिला अपनी बच्ची को लेकर स्कूल से वापस आ रही थी। इसी दौरान उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण मां बेटी दोनों घायल हो गई। मौके पर पहुंची सीओ सिटी ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपने सरकारी वाहन से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

CO सिटी ने घायल मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद महिला के मोबाइल के जरिए उनके परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें तत्काल बुलाया गया। समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद परिजनों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसकर्मी आम नागरिकों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसका यह मामला एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular