बागेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने अपने बागेश्वर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी का दौरा किया। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता और शांत वातावरण की सराहना करते हुए इसे एक अद्भुत और दिव्य अनुभव बताया।
राज्यपाल ने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया, जहां गांधी जी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान ‘अनाशक्ति योग’ पुस्तक की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में मौजूद गांधी स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी दर्ज किए।
उन्होंने कहा कि कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, और इन्हें संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल के दौरे से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।




Well I really liked studying it. This tip procured by you is very useful for accurate planning.
Yeah bookmaking this wasn’t a high risk conclusion outstanding post! .