Homeअंतर्राष्‍ट्रीययहां टॉयलेट सीट में शौक से खाना खाते हैं लोग! जानिए क्यों

यहां टॉयलेट सीट में शौक से खाना खाते हैं लोग! जानिए क्यों

sheetविजन 2020: अगर आप खाना खा रहे हों और आपके सामने कोई टॉयलेट का नाम भी ले ले तो घिन सी आ जाती है। लेकिन एक रेस्टोरेंट तो ऐसा है कि जिसमें टॉयलेट सीट में ही खाना परोसा जाता है। यह रेस्टोरेंट इंडोनेशिया में है। यहां लोग टॉयलेट के आकार वाले बर्तनों में खाना खाते हैं। यह टॉयलेट थीम रेस्टोरेंट इंडोनेशिया के जावा आईलैंड में है। इस कैफे का नाम जंबन कैफे है। इंडोनेशिया में जंबन का मतलब टॉयलेट होता है। इस रेस्टारेंट के मालिक का नाम बुदी कलसोनो है। दी कलसोनो पहले स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते थे। इस रेस्टोरेंट में कुर्सी-टेबल, बेंच-बर्तन सब टॉयलेट की सीट जैसा है। यहां लोगों को खाना इंडियन टॉयलेट सीट में सर्व किया जाता है और बैठने के लिए वेस्टर्न स्टाइल वाली सीट दी जाती है।बुदी कलसोनो का कहना है कि इंडोनेशिया के कई घरों में टॉयलेट नहीं है, जिसकी वजह से यहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। बुदी अपने रेस्टोरेंट के जरिए लोगों का ध्यान इस समस्या की तरफ खींचना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular