
कोलंबो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत के तिरंगे के साथ उत्साहित प्रवासियों ने मोदी-मोदी के नारों से माहौल को जीवंत कर दिया। पीएम मोदी होटल पहुंचने पर लोगों से हाथ मिलाते नजर आए और भारतीय समुदाय के सदस्यों से आत्मीय बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित पारंपरिक कठपुतली शो का आनंद लेकर सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा।
अपनी इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता “साझा भविष्य के लिए साझेदारी” को और मजबूती देने के रास्तों पर चर्चा करेंगे, और इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उम्मीद है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम मिलेगा।
गौरतलब है कि श्रीलंका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड में थे, जहां उन्होंने थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के नेताओं के साथ बातचीत की।
भारत-श्रीलंका के संबंधों में इस दौरे को एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो दोनों देशों के साझा विकास और स्थिरता के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।




Howdy! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay. I’m undoubtedly enjoying your blog and look forward to new updates.