Homeराज्यउत्तराखण्डकालसी कोतवाली में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश

कालसी कोतवाली में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कालसी कोतवाली परिसर में पिछले 36 घंटे से धरने पर बैठी एक युवती ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। युवती शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने के आरोप में संबंधित युवक और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवती ने पहले पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इसके बाद कोतवाली कार्यालय के भीतर भी जमकर हंगामा हुआ। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते युवती को संभाल लिया। सवाल यह है कि आखिर 36 घंटे से धरने पर बैठी युवती की शिकायत पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पूरा मामला कालसी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती संबंधित युवक और इस मामले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले करीब 36 घंटे से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी है। आरोप है कि युवती लगातार पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन पुलिस की ओर से जांच का हवाला दिया जा रहा है। इसी बीच पुलिस अधिकारियों, पीड़ित युवती, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवती ने कोतवाली परिसर में ही पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को किसी तरह काबू में किया। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। युवती कोतवाली कार्यालय के भीतर पहुंच गई और वहां रखी मेज पर चढ़कर पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाने का प्रयास करने लगी। इस घटनाक्रम से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवती को सुरक्षित संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular