HomeUncategorizedहरिद्वार में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट; अफवाह...

हरिद्वार में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

हरिद्वार : हरिद्वार में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जनपद के देहात से लेकर शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर जहां पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं, वहीं बहादराबाद के मुफ्ती शाहरुख मिस्बाही ने भी मुस्लिम समाज से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

मुहर्रम की संभावित तिथि 26 जून को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले के सात थाना क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से ताजिए निकाले जाते हैं। ताजियों के निर्धारित रूटों का निरीक्षण किया जा रहा है और बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। थाना स्तर पर पीस कमेटियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और ताजियादारों व अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। वहीं बहादराबाद के मुफ्ती शाहरुख मिस्बाही ने मुहर्रम की अहमियत बताते हुए कहा कि यौम-ए-आशूरा हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद का दिन है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि ताजिया, अखाड़ा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रेम, भाईचारे और अनुशासन के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि भड़काऊ, भ्रामक या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से केवल सत्यापित जानकारी साझा करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular