Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश सरकार के तीन साल: देहरादून में भव्य रोड शो में शामिल...

प्रदेश सरकार के तीन साल: देहरादून में भव्य रोड शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी , “धाकड़ धामी जिंदाबाद” के लगे नारें…..

देहरादून :  प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जानकारी ली। इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य में पिछले तीन वर्षों में हुई प्रगति और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रोड-शो में भी हिस्सा लिया। इस रोड-शो में सड़कों पर हर ओर “धाकड़ धामी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर समर्थन व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने इन तीन वर्षों में विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, और आने वाले समय में भी सरकार इसी दिशा में काम करती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास में भागीदार बनें और मिलजुल कर प्रदेश को और आगे बढ़ाएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular