Homeराज्यउत्तराखण्डNainital में वाइन शॉप पर SDM का छापा, मौके पर मची अफरा-तफरी

Nainital में वाइन शॉप पर SDM का छापा, मौके पर मची अफरा-तफरी

नैनीताल : नैनीताल में अंग्रेजी शराब की दुकान में उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अफरा तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई अनियमित्ताए मिली है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को सौपी जाएगी।

नैनीताल में वाइन शॉप पर SDM का छापा

नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने नैनीताल और भवाली की अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। नैनीताल उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ओवर रेटिंग में शराब बेचने समेत विक्रेता का प्राधिकार पत्र भी नही मिल पाया है। इसके साथ ही दैनिक विक्रय रजिस्टर को भी अपडेट नही किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरा काम जरूर कर रहे है लेकिन रिकॉर्डिंग नही।

मौके पर मची अफरा-तफरी

भवाली में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया जिसमें दुकान में शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही थी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जाएगी। छापेमारी के दौरान आस पास के दुकानदारों में चर्चा ये भी रही कि जिसका ठेका है वो बड़ा रसूखदार है और मंत्री नेता उसके घर मे उठना बैठना करते हैं तो कार्रवाई सिर्फ दिखावा है। शिकायतों को कन्फर्म करने के लिए एसडीएम ने खुद अपने ड्राइवर से शराब की बोतल ख़रीदवाई और ओवररेट ही मिली।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular