Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, देहरादून और...

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, देहरादून और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

यमुना का पानी चेतावनी स्तर से कम
पछवादून में यमुना के प्रवाह का चेतावनी स्तर 455.37 मीटर है। सोमवार को यहां यमुना 454.30 मीटर पर बही। वहीं, टोंस नदी चेतावनी स्तर से एक मीटर ऊपर यानी 644.60 मीटर पर बही। एसडीएम कालसी योगेश सिंह मेहरा ने बताया, टोंस के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular