विज़न 2020 न्यूज: राजधानी दून के आलीशान होटल ‘द सॉलिटियर’ में शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय फैशन वीक एंड लाइफ स्टाइल शो 2016’ का रंगारंग आगाज हुआ। हरिद्वार रोड स्थित होटल द सॉलिटियर में फैशन वीक सीजन -5 के पहले दूसरे दिन शो में महानगरों के अलावा पटना, लखनऊ, देहरादून, रांची जैसे छोटे शहरों से के डिजाइनरों ने भी अपने -अपने कलेक्शन पेश किये। फैशन शो में मुंबई, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की समेत कई शहरों के डिजाइनरों के आउटफिट्स के साथ मॉडल्स रैंप पर उतरीं। इस मौके पर पूर्व मिस उत्तराखंड ख्याली शर्मा, मिस उत्तराखंड अदिति, मिस्टर उत्तराखंड वासु इस्सर, कोरियाग्राफर कपिल गोहरी आदि मौजूद रहे। फैशन शो के दूसरे दिन मॉडल्स ने कैटवॉक कर अपनी मनमोहक अदाओं से लोगों को आकार्षित किया। कलाकारों ने पारंपारिक वेशभूषा और वेस्टर्न ड्रेस पहन लोगों का मन मोहा, कुकरेजा,रूगा,हेरिस आरिफ, शिवानी,मानसी, वरीजा बजाज समेत कई डिजाइनर शो में शामिल हुए, दूसरे दिन टीवी कलाकार सोनम, निशा नागपाल, कुणाल मल्ल शो स्टॉपर बने। रविवार को फैशन वीक के आखिरी दिन अभिनेत्री गौहर खान भी फैशन शो का हिस्सा बनकर शो में चार चांद लगाएंगी, गौहर खान डिजाइनर कृति कुमार का खास पीकॉक लहंगा पहनकर कैटवॉक करेंगी। होटल सॉलिटियर एमडी ऋषि बंसल ने बताया कि इस फैशन शो में उत्तराखंड के ड्रेस डिजाइनर और अभिनेताओं को विशेष मंच दिया गया। फैशन शो देहरादून के द सॉलिटियर होटल में पहले भी कई ऐसे बड़े-बड़े फैशन शो का आयोजन हो चुका है।
‘द सॉलिटियर’ में फैशन वीक एंड लाइफ स्टाइल शो की धूम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….