Homeअध्यात्मआज का राशिफल

आज का राशिफल

imagesमेष:- आज आपके सभी काम सफल होंगे। वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आज आपको काफी मेहनत के बाद धन लाभ  होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे।

वृष:- आज आपकी वो इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत दिनों से सोच रहे है। आज आपको व्यापार के सिलसिले में कही बहार जाना पड़ सकता है। आज आपको मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुन:- आज आपको व्यापार में बड़ा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। प्रेमीजनों के साथ भी कुछ कठिन हालात सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। दाढ़-दांत के रोग हो सकते हैं।

कर्क:- कोई पुराना डर या आशंका आपके मन में अभी भी हावी हो सकती है। शारीरिक परेशानियां भी आ सकती हैं। पुराना रोग परेशान कर सकता है। दिन का ज्यादातर समय दौड़-भाग में निकल सकता है।

सिंह:- आज आपको एकाग्रता बनाए रखने में समस्या महसूस होगी। मन में कुछ बेचैनी या थकान महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ होगा। प्रमोशन मिलने के भी चांस हैं। सेहत के नजरिए से आपके लिए दिन ठीक-ठाक ही है।

कन्या:- पैसों के संबंध में आप दूसरों की सलाह पर विश्वास न करें। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ  बहुत ही अच्छी रहेगी। आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला:- आज किए गए कामों से आपको धन लाभ और फायदा होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर और किसी अनुभवी की सलाह से लें।बिजनेस में फायदा होने के पूरे योग बन रहे है। लेन-देन में ध्यान रखें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक:- आज आप ऑफिस में चल रही राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। आपको जो काम दिया जाएगा वह आपको जरा भी अच्छा नहीं लगेगा। प्रोफेशनल लाइफ  ठीक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।

धनु:- कुछ दोस्तों से विवाद हो सकता है। कुछ लोग आपकी प्रगति की राह में रुकावट बन सकते हैं। बिजनेस में बड़ा फायदा भी हो सकता है। आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे और व्यावहारिक कम। सेहत भी सामान्य ही रहेगी।

मकर:- अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आज आप सफल रहेंगे।जरूरी कामों के लिए न चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। पुराने रोगों में भी आराम रहेगा।

कुम्भ:- किसी पुराने मुद्दे के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में फायदे की स्थिति भी बनेगी। हड़बड़ाकर कोई फैसला न करें। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

मीन:- ऑफिस में आप जिस तरह का बदलाव या ट्रांसफर की कोशिश कर रहे थे, उसमें आपके प्रयास संतोषजनक ढंग से सफल हो सकते हैं।इस राशि के कुछ नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। अधिकारियों से विवाद होगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular