Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे चिकित्साधिकारी की कार अनियंत्रित होकर...

हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे चिकित्साधिकारी की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मौके पर ही मौत।

नैनीताल – भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular