Homeराज्यउत्तराखण्डबेरीनाग में शिक्षक संघ ब्लॉक अधिवेशन संपन्न, मनमोहन सिंह मेहता तीसरी बार...

बेरीनाग में शिक्षक संघ ब्लॉक अधिवेशन संपन्न, मनमोहन सिंह मेहता तीसरी बार बने अध्यक्ष…

पिथौरागढ़। आदर्श अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग के सभागार में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड विकासखंड कार्यकारिणी बेरीनाग का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं ब्लॉक अधिवेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह मेहता को लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे उपस्थित शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया और शिक्षकों ने एकजुट होकर बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular