Homeराज्यउत्तराखण्डCBSE बोर्ड परिणाम घोषित: 12वीं में 83.45% और 10वीं में 90.97% छात्र...

CBSE बोर्ड परिणाम घोषित: 12वीं में 83.45% और 10वीं में 90.97% छात्र हुए पास, देहरादून रीजन 13वें स्थान पर…

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम की घोषणा के साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का लंबा इंतजार समाप्त हो गया।

बोर्ड ने पहले सुबह 12वीं का परिणाम जारी किया, और करीब दो घंटे बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। इस वर्ष देहरादून रीजन को राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।

CBSE के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून सर्किल में कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 83.45% और कक्षा 10वीं का 90.97% रहा।

गौरतलब है कि देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। इस बार पहली बार बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन का अलग से रिजल्ट जारी नहीं किया गया, बल्कि केंद्र से तैयार आंकड़ों के आधार पर सूचना साझा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular