Homeराज्यउत्तराखण्डभीमताल झील के पुनर्जीवन की पहल तेज, गहराई और गाद का पता...

भीमताल झील के पुनर्जीवन की पहल तेज, गहराई और गाद का पता लगाने के लिए कराया गया वैज्ञानिक सर्वेक्षण

नैनीताल : उत्तराखण्ड की प्रमुख प्राकृतिक झीलों में शामिल नैनीताल जनपद की भीमताल झील के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), मुख्यालय देहरादून द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में 20 से 23 नवंबर 2026 तक भीमताल झील का चार दिवसीय विस्तृत बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण (Bathymetric Survey) कराया गया।

भीमताल झील के पुनर्जीवन की पहल तेज

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के अनुसार इस वैज्ञानिक सर्वेक्षण का उद्देश्य झील की वर्तमान गहराई, जल भंडारण क्षमता, झील के तल पर जमा गाद एवं तलछट की स्थिति का सटीक आकलन करना तथा भविष्य में झील के पुनर्जीवन एवं ड्रेजिंग (गाद निकासी) की संभावनाओं का तकनीकी मूल्यांकन करना है। यह सर्वेक्षण रुड़की स्थित सर्वेक्षण एजेंसी मैसर्स जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज (M/s Geoscience Consultancy Services, Roorkee) के माध्यम से आधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों की सहायता से संपन्न कराया गया। सर्वेक्षण कार्य के दौरान मोटर बोट पर स्थापित इकोसाउंडर (Echosounder) उपकरण के माध्यम से झील के विभिन्न हिस्सों की गहराई का मापन किया गया।

गहराई और गाद का पता लगाने के लिए कराया गया वैज्ञानिक सर्वेक्षण

 झील की परिधि पर DGPS (Differential Global Positioning System) उपकरण स्थापित कर सर्वेक्षण बिंदुओं की सटीक भौगोलिक स्थिति एवं निर्देशांक दर्ज किए गए। इस तकनीक के माध्यम से झील की गहराई एवं तल की संरचना से संबंधित आंकड़ों का अधिक सटीक और वैज्ञानिक संकलन किया गया। सर्वेक्षण के लिए ड्यूल फ्रीक्वेंसी सिंगल बीम इकोसाउंडर तथा मल्टी-कॉन्स्टेलेशन DGPS/GNSS सिस्टम का उपयोग किया गया। उपकरणों में RTK/CORS करेक्शन की व्यवस्था के साथ ट्रांसड्यूसर की माउंटिंग डेप्थ, ऑफसेट तथा जलस्तर का मापन एवं आवश्यक डेप्थ करेक्शन भी तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा रहा।
क्रॉस-चेक लाइन और झील की बाउंड्री का भी किया सर्वेक्षण
सर्वेक्षण के दौरान लगभग 10 मीटर के अंतराल पर सर्वे ट्रांसेक्ट निर्धारित किए गए। साथ ही सर्वेक्षण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त क्रॉस-चेक लाइन एवं झील की बाउंड्री का भी सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य भीमताल झील की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार तैयार करना है। इसके अंतर्गत झील की बैथिमेट्रिक कंटूर एवं डेप्थ प्लान, क्रॉस-सेक्शन प्रोफाइल, डिजिटल बेड सरफेस तथा साउंडिंग डेटा तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त झील के तल पर जमा तलछट की मोटाई एवं संभावित ड्रेजिंग की मात्रा का आकलन किया जाएगा। सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर 3D डिजिटल टेरेन मॉडल (DTM), 10 मीटर CAD क्रॉस-सेक्शन, झील की कुल जल भंडारण क्षमता, सिल्ट कैपेसिटी तथा एरिया-कैपेसिटी कर्व तैयार किए जाएंगे। इन तकनीकी आंकड़ों से यह समझने में मदद मिलेगी कि वर्तमान में झील की जल संग्रहण क्षमता कितनी है, झील के किन हिस्सों में अधिक तलछट जमा है तथा वैज्ञानिक तरीके से गाद निकासी की कितनी संभावनाएं मौजूद हैं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular