देहरादून – आज कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरिद्वार के राजकीय मेडिकल कॉलेज को हजारों करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है, लेकिन अब इसे पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा, “यह मेडिकल कॉलेज जनता की मेहनत की कमाई से बना है, और राज्य सरकार इसे प्राइवेट पार्टनर के हवाले कर रही है, जो पूरी तरह से गलत है। अगर हरिद्वार जैसे जिले में सरकार को पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज देना पड़ रहा है, तो इससे साफ है कि सरकार अस्पताल चलाने में पूरी तरह से नाकाम रही है।”
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा, “कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।”
#SuryakantDhasmana #CongressPressConference #HealthMinisterResign #PPPModel #HaridwarMedicalCollege #UttarakhandPolitics #CongressFights #GovernmentFailure #MedicalCollege #HealthCrisis




Rattling instructive and fantastic structure of subject matter, now that’s user genial (:.