Homeउत्तराखण्डदेहरादूनऔचक जांच में खुली पोल: देहरादून के मेडिकल स्टोर्स में मिलीं भारी...

औचक जांच में खुली पोल: देहरादून के मेडिकल स्टोर्स में मिलीं भारी अनियमितताएं

देहरादून: देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एफडीए (औषधि प्रशासन विभाग) की संयुक्त टीमों ने गुरुवार को रायपुर रोड क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री, लाइसेंस में गड़बड़ी, और नारकोटिक्स ड्रग्स के रिकॉर्ड में अनियमितताएं सामने आई हैं।
 जांच में सामने आए मुख्य बिंदु:
  • कपूर मेडिकोज (प्रो. गुरशरण सिंह):
    फार्मासिस्ट व प्रोपराइटर मौके पर नहीं मिले, फ्रिज में एक्सपायर इंसुलिन मिली, तापमान डिस्प्ले नहीं था। नारकोटिक्स दवाओं के बिलों में गड़बड़ी पाई गई।
  • कपूर मेडिकल (प्रो. अमरजीत सिंह):
    फार्मासिस्ट अनुपस्थित, खराब अवस्था में इंसुलिन, खुले में रखी सीरिंज, और कई एक्सपायरी दवाइयां जब्त की गईं।
  • लक्ष्य मेडिकोज (निधि कुकरेती):
    फार्मासिस्ट और संचालक दोनों अनुपस्थित। स्टोर में कई अनियमितताएं पाई गईं।
  • अन्य एक फार्मेसी में:
    फार्मासिस्ट कपिल निरीक्षण के दौरान नहीं मिले। स्टोर से शराब की चार बोतलें, रिकॉर्डविहीन दवाइयों का निपटान, और फ्रिज में अनुचित तापमान (18 डिग्री) जैसी गंभीर गड़बड़ियां मिलीं।
क्या बोले अधिकारी?
प्राधिकरण सचिव सीमा डुंगराकोटि ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स स्वास्थ्य मानकों और कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं, जो मरीजों की सेहत के लिए खतरनाक है। वहीं औषधि निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में एक्सपायरी दवाएं और प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाओं को जब्त किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular