Homeराज्यउत्तराखण्डनोएडा की छात्रा ने देहरादून होटल में की खुदकुशी

नोएडा की छात्रा ने देहरादून होटल में की खुदकुशी

atmhtayaविज़न 2020 न्यूज: नोएडा में एक निजी विवि में होटल मैनेजमेंट कर रही छात्रा ने राजधानी देहरादून स्थित एक होटल के कमरे में  गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जानकारी के मुताबिक छात्रा नोएडा के छलेरा गांव की रहने वाली थी। छात्रा अपना सहेली के बुलाने पर बुधवार को ही देहरादून आई थी। बताया जा रहा है कि देहरादून आने के बाद दोनों त्यागी रोड स्थित एक होटल में ठहरे, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा की दोस्त नाश्ता लेने कमरे से बाहर गई थी।करीब 20 मिनट बाद वह लौटी तो कमरा अंदर से लॉक होने के कारण उसने होटल स्टॉफ से दूसरी चाबी लेकर कमरा खुलवाया तो उसके होश उड़ गए। अंदर छात्रा पंखे से फांसी पर लटकी हुई थी। होटल स्टॉफ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व संजना को फंदे से उतारकर दून अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की दोस्त और परिजनों से पूछताछ करते हुए तफ्शीश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular