Homeराज्यउत्तराखण्डश्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और मैक्स वाहन की टक्कर, बाल-बाल...

श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और मैक्स वाहन की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री…

श्रीनगर गढ़वाल: आज सुबह श्रीनगर के डैम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जब एक ट्रक (UK14CA6601) और एक मैक्स सवारी वाहन (UK11TA0667) नरसिंम्हा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश, जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था। मैक्स में कुल 8 यात्री सवार थे, जबकि ट्रक में केवल चालक मौजूद था। तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह टक्कर हुई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल किया गया।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और गति नियंत्रण में रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular