UP Police Constable & SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। UP पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद अब 24,000 से अधिक नए पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस नई भर्ती की पूरी तैयारी कर ली है और 15 जून 2025 तक विज्ञापन जारी होने की संभावना जताई गई है। पिछले अप्रैल में ही विज्ञापन आने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हो गई थी।
भर्ती का पूरा विवरण:
सिपाही (Constable) के 19,220 पद:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| सिपाही PAC | 9,837 |
| सिपाही PAC महिला वाहिनी | 2,282 |
| सिपाही नागरिक पुलिस | 3,245 |
| सिपाही PAC/सशस्त्र पुलिस | 2,444 |
| सिपाही विशेष सुरक्षा बल | 1,341 |
| सिपाही घुड़सवार पुलिस | 71 |
| कुल पद | 19,220 |
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| उप निरीक्षक नागरिक पुलिस | 4,242 |
| उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी (3 जिलों में) | 106 |
| प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस | 135 |
| उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल | 60 |
| कुल पद | 4,543 |
SI भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट:
योगी सरकार ने उप निरीक्षक (SI) भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 3 वर्षों की आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है।
यह छूट केवल एक बार के लिए मान्य होगी।
गृह विभाग ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है।
अग्निवीरों को 20% आरक्षण और अतिरिक्त लाभ:
3 जून को हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
यह आरक्षण सिपाही, PAC, घुड़सवार पुलिस, फायरमैन जैसे पदों की सीधी भर्ती में लागू होगा। साथ ही अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। उनकी सेवा अवधि को आयु में समायोजित किया जाएगा।
UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि 15 जून 2025 तक नया भर्ती विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इससे युवाओं को तैयारी का भरपूर समय मिलेगा।
Hello! I just would like to give a huge thumbs up for the great info you have here on this post. I will be coming back to your blog for more soon.