Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य सेवक सदन में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने ली शपथ,...

मुख्य सेवक सदन में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने ली शपथ, बांटे पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार…

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। स्कूली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने उपस्थित जनसमूह और छात्रों के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम करना चाहिए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 प्रदान करने की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular