Homeराज्यउत्तराखण्डकर्णप्रयाग में मामूली विवाद पर बवाल, सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर...

कर्णप्रयाग में मामूली विवाद पर बवाल, सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर किया तलवार से हमला

चमोली : कर्णप्रयाग में मामूली विवाद को लेकर बवाल हो गया। मामूली बात को लेकर स्थानीय लोगों और सिख श्रद्धालुओं में बहस हो गई। देखते ही देखते सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से हमला कर दिया।

कर्णप्रयाग में मामूली विवाद पर बवाल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भारी बवाल हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना उग्र हो गया कि श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर किया तलवार से हमला

इस हिंसक झड़प के दौरान कथित तौर पर तलवारों का भी इस्तेमाल किया गया। जिसके हमले में चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular