Sunday, March 8, 2026
Home Uncategorized SC के आदेश के बाद तमिलनाडु को कावेरी का पानी देना शुरू,उग्र...

SC के आदेश के बाद तमिलनाडु को कावेरी का पानी देना शुरू,उग्र हुआ आंदोलन

Cauvery_PTI-580x350-580x350

बेंगलुर: कर्नाटक ने विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुये तमिलनाडु को कावेरी का पानी देना शुरू कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से 10 दिनों तक के लिए रोजाना पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 15,000 क्यूसेक प्रतिदिन देने का निर्देश दिया था.

राज्य जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, ‘‘कनार्टक ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुये तमिलनाडु को कावेरी का पानी देना शुरू कर दिया है.’’ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से 10 दिनों तक प्रतिदिन 15,000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने का निर्देश दिया था.

प्रदर्शनकारियों ने तेज किया आंदोलन

उन्होंने बताया कि राज्य ने कल आधी रात से तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ना शुरू कर दिया. इसी बीच, प्रदर्शनकारियों ने मांड्या और राज्य के अन्य हिस्सों में अपना आंदोलन तेज कर दिया है. प्रदर्शनकारियों ने अनेक सड़के बंद कर दी हैं और स्कूल एवं कॉलेजों को जबर्दस्ती बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनुपालन के लिए राज्य सरकार ने कल ‘गंभीर कठिनाइयों’ के बावजूद तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ने का निर्णय किया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बेंगलुर-मैसूरू राजमार्ग बंद करने वाले कन्नड़ समर्थक आंदोलनकारी किसानों और सजाजसेवी संगठनों पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2