Saturday, March 14, 2026
Home Uncategorized देहरादून में दिन दहाड़े प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, घटना के बाद...

देहरादून में दिन दहाड़े प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, घटना के बाद शिक्षक संघ ने दी बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी

Dehradun: नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कथित तौर पर जानलेवा हमला होने के बाद अफरा-तफरी मच गई. अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद के चलते हुए इस हमले में निदेशक को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

Dehradun शिक्षा निदेशालय में कर्मचारियों और प्रतिनिधियों के बीच झड़प

जानकारी के मुताबिक, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े मामले में कुछ प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे. पहले दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी बाद में मामला तनावपूर्ण हो गया. जिसके बाद कुछ लोग निदेशालय में ही तोड़ फोड़ करने लगे.

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा  हमला

विवाद इस हद तक बढ़ गया कि कुछ लोगों ने गुस्से में आकर निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके चेहरे और सिर पर चोटें आईं, जिससे कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. सोशल मीडिया पर घटना का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में कुछ युवक निदेशालय में तोड़ फोड़ करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

भाजपा विधायक पर लग रहे हैं आरोप 

घटना के समय कुछ अन्य लोग भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं, जो प्रतिनिधिमंडल के साथ निदेशालय पहुंचे थे. एक विडियो में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ भी नजर आ रहे हैं. जिसके बाद मामले को लेकर सियासत तेज़ हो चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में रोष का माहौल है और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं.

शिक्षक संघ ने दी बोर्ड परीक्षा बहिष्कार करने की चेतावनी

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. फिलहाल घायल निदेशक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद शिक्षक संघ में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. शिक्षक संघ ने कहा अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2