Saturday, March 14, 2026
Home Uncategorized राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, सीमा सुरक्षा...

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और आईजी मनु महाराज ने शिष्टाचार भेंट की.

ITBP के महानिदेशक और आईजी ने राज्यपाल से की मुलाकात

रविवार को राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और आईजी मनु महाराज ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा और सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

डीजी आईटीबीपी शत्रुजीत कपूर ने राज्यपाल को सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों तथा बल की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आईटीबीपी को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2