Homeमनोरंजनऋषि कपूर का नया धमाका, ‘प्याज की बोरी’ से कर दी इस...

ऋषि कपूर का नया धमाका, ‘प्याज की बोरी’ से कर दी इस अभिनेत्री की तुलना

kimविजन 2020 न्यूज:  अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले ऋषि कपूर ने इस बार अपने ट्वीट में हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दाशियन का मजाक बना दिया हैं। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाली किम के शरीर और उनके शरीर के हिस्सों को बोरी में रखी प्याज से जोड़ दिया है।  ऋषि ने लिखा है हॉलिवुड अभिनेत्री किम ऐसी लगती है जैसे, ‘जाली वाले थैले में प्याज’। किम की तुलना प्याज की बोरी करना हालांकि ऋषि को भारी पड़ रहा है। उनको ट्विटर पर काफी भला-बुरा सुनने को मिल रहा है। महिला के शरीर को इस तरह से देखना और उसको प्याज जैसा बताने पर कई महिलाओं ने उनको लताड़ लगाई है।आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने एेसा मजाक पहली बार नही किया, वह एेसा पहले भी कई बार कर चुके हैं। उन्होंने पिछली बार हिलेरी क्लिंटन का भी मजाक बनाया था, जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने उनकी बहुत आलोचना की थी। कुछ समय पहले उन्होंने फैशन ब्रांड ‘जारा’ का भी मजाक बनाया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि ऋषि कपूर के इस मजाक का किम क्या जबाव देती हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular