Homeहेल्थPeriods में कैसे करे Sex !!!

Periods में कैसे करे Sex !!!

Periods के वक्त भी सेक्स आम बात है। सेक्स करने वाले लगभग सभी लोग इस समय भी सेक्स करते हैं लेकिन इसका कोई ज़िक्र नहीं होता। अगर आप भी ऐसा करने वाली हैं या आने वाले समय में ऐसा कुछ कर सकती हैं तो यहां जानें उसके बारे में A to Z.

लोगों को लगता है कि इस दौरान सेक्स करने से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं। ये गलत है, क्योंकि sperm आपकी बॉडी में 72 घंटे ज़िंदा रह सकते हैं। उस समय तक अगर periods खत्म हो गए तो काम बिगड़ सकता है।
आप कैसे comfortable हैं, कहां और किस पोज़िशन में ठीक हैं ये सब आप डिसाइड करेंगी, हम नहीं।

इस समय सेक्स करने से menstrual cramps में राहत मिलती है। क्योंकि सेक्स के बाद endorphins release होते हैं जो स्ट्रेस और दर्द दोनों कम करते हैं।

क्योंकि सेक्स के बाद आपकी बॉडी से menstrual tissues का फ्लो तेज़ हो जाता है जिससे आपके पीरियड्स जल्दी खत्म हो जाते हैं। Clotting वाली प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती है।

जैसा कि हम ने पहले ही बताया था कि ऐसा नहीं है कि लोग ये करते नहीं हैं, बस इस पर बात नहीं करते हैं। सर्वे के मुताबिक करीब 30% लोग तब भी सेक्स करते हैं जब महिलाओं को पीरियड्स हों।

डॉक्टर कहते हैं कि पीरियड में सेक्स कहीं से भी बुरा या नुकसानदायक नहीं है अगर दोनों पार्टनर्स comfortable हों तो। इस दौरान सेक्स न करने की कोई मेडिकल वजह नहीं है।

देखिए, डॉक्टर कुछ भी कहे, आप इस बारे में अपने पार्टनर से भी खुलकर बात करें। आपको सेक्स पार्टनर के साथ ही करना है तो ऐसे में उसके observations जानना बेहद ज़रूरी है।

अब थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी न.. या तो आप बेडशीट पर towel बिछा लें जिससे बेडशीट गंदा न हो सके या फिर इस समय बाथरूम में सेक्स करें, गंदगी की टेंशन ही खत्म।

अगर सेक्स के दौरान या वैसे भी पीरियड stain से बेडशीट गंदी हो ही गई तो परेशान न हों। बेडशीट को नमक वाले पानी में भींगो दें। फिर उसपर stain remover लगाएं, उसके बाद नॉर्मल धुलाई करें।दाग का नाम-ओ-निशां मिट जाएगा।
अगर आप कम से कम परेशान होना चाहते हैं तो नॉर्मल missionary position में ही सेक्स करें क्योंकि जब आप पीठ के बल लेटती हैं तो ब्लड फ्लो कम होता है। अगर आप बिना intercourse के ये सब करना चाहती हैं तो tampon ट्राय कर सकती हैं।

STI मतलब sexually transmitted infection, इस हालत में इसके चांसेज़ बढ़ जाते हैं क्योंकि पूरे महीने की अपेक्षा इस समय आपका cervical wall ज्यादा खुला रहता है। इसलिए protection से कोई compromise नहीं।

पीरियड के पहले दिन तो नहीं पर तीसरे दिन तक आपकी हालत थोड़ी ठीक-सी हो जाती है। आपकी बॉडी में hormones रिलीज़ होते हैं और आप aroused फील करती हैं। ऐसे में आप भी सेक्स को खूब एंजॉय कर सकती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular