Homeराज्यउत्तराखण्डथराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक...

थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो दिन पहले ही लोनीवि ने लगाई थी ट्रॉली।

चमोली/थराली – थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था, जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी।

पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति थराली गांव का है। जिसका नाम विनोद सिंह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular