Homeराज्यउत्तराखण्डकिरोड़ा नाले में बही जीप का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, बचाव...

किरोड़ा नाले में बही जीप का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के दिए निर्देश।

देहरादून – टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बह गई। जीप के साथ करीब नौ श्रद्धालु बह गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है।

घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि किरौड़ा नाला, टनकपुर (चम्पावत) में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments