Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में देर रात चला “नाईट स्ट्राइक”, होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल और पीजी...

देहरादून में देर रात चला “नाईट स्ट्राइक”, होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल और पीजी में की गई एक साथ छापेमारी

देहरादून :  देहरादून पुलिस ने वीकेंड पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “नाईट स्ट्राइक” के तहत प्रेमनगर क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की। इस दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया।

देहरादून में देर रात चला “नाईट स्ट्राइक”

देहरादून में विशेष अभियान “नाईट स्ट्राइक” के तहत बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया।

होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल और पीजी में की गई एक साथ छापेमारी

पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात होटल, रिसोर्ट, हॉस्टल और पीजी में एक साथ छापेमारी की गई। अभियान से पहले सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर अवैध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अलग-अलग टीमों ने पूरे क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, पब और बार के खिलाफ कार्रवाई की।

देर रात घूम रहे लोगों से की गई पूछताछ 

“नाईट स्ट्राइक” के तहत देर रात घूम रहे लोगों से सघन पूछताछ की गई और संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर जांच की गई। पुलिस की ये कार्रवाई देर रात तक जारी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments