Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक उमेश शर्मा और मेयर सौरभ थपलियाल ने सीएम से की भेट...

विधायक उमेश शर्मा और मेयर सौरभ थपलियाल ने सीएम से की भेट , मियांवाला का नाम बदलने पर जताया आभार…..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षदों ने भेंट की। इस दौरान, उन्होंने मियांवाला का नाम जनभावनाओं के अनुरूप रामजीवाला किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक है और इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को भी सम्मान मिलेगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले को नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे क्षेत्र का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular