Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला से बरामद हुआ 3 किलो गांजा , पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट...

महिला से बरामद हुआ 3 किलो गांजा , पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में किया चालान….

उधमसिंह नगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।

एसपी क्राइम निहारिका तोमन ने कोतवाली कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत नशा मुक्त प्रदेश बनाने के अभियान का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि सीओ के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस और मुखबिर की सूचना पर ग्राम रम्पुरा से पूजा पत्नी राजू को गिरफ्तार किया गया। महिला के घर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को 3 किलो 710 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एसपी क्राइम निहारिका तोमन ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और नशे के खिलाफ जारी इस अभियान में किसी भी नशे के कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करेगी और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी महिला का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करने का संकल्प लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular