Homeराज्यउत्तराखण्डDhami Cabinet : नियो मेट्रो को मिली कैबिनेट की मंजूरी, यहां पढ़ें...

Dhami Cabinet : नियो मेट्रो को मिली कैबिनेट की मंजूरी, यहां पढ़ें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Dhami cabinet decisions

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में (Dhami Cabinet) की बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली ये बैठक अब खत्म हो गई है। जिसमें बड़ा फैसला लिया गया है, देहरादून में नियो मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिली गई है।

Dhami Cabinet पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रिमंडल द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया।

Dhami Cabinet की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले 

  1. पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा रखा जाएगा विधानसभा के पटल पर।
  2. 46 अतिरिक्त सहायक अभियोजन अधिकारियों के पद किए गए सृजित।
  3. ऊर्जा विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन रखा जाएगा विधानसभा के पटल पर।
  4. अब रात में भी कार्य कर सकेंगी महिलाकर्मी।
  5. देहरादून में नियो मेट्रो परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी।
  6. मानव वन्य-जीव संघर्ष मामले में मृत व्यक्तियों को मिलने वाली धनराशि 6 लाख से बढ़कर किया गया 10 लाख।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular