Homeअध्यात्मचारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 51 लाख 45 हजार 975 लोगों...

चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 51 लाख 45 हजार 975 लोगों ने किए दर्शन

char dham yatra

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा 2025 भी समाप्त हो गई है। अब शीतकालीन यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। इस साल चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल 51 लाख 45 हजार 975 लोगों ने चारधाम के दर्शन किए हैं।

चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड

भगवान बद्रीविशाल के धाम बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही चारों धामों के कपाट अगले छह महीनों के लिए बंद हो गए हैं। इस साल भारी चुनौतियों के बीच कई हफ्तों तक यात्रा बंद रहने के बाद भी चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 51 लाख चार हजार 975 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे।

51 लाख 45 हजार 975 लोगों ने किए चारधाम के दर्शन

बता दें कि साल 2024 के मुकाबले इस 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा में पहुंचे। पिछले साल कुल 46 लाख 69 हजार 74 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। जबकि इस साल ये आंकड़ा 51 लाख चार हजार 975 पहुंच गया है। चारधाम यात्रा में इस साल सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन के लिए 2025 में 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु पहुंचे।

बद्रीविशाल के दर पर पहुंचे 16 लाख 60 हजार 224 श्रद्धालु

केदारनाथ के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां 16 लाख 60 हजार 224 भक्तों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। वहीं गंगोत्री में सात लाख 57 हजार 10, यमुनोत्री में छह लाख 44 हजार 505 और हेमकुंड साहिब में दो लाख 74 हजार 441 श्रद्धालु पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular