Homeराज्यउत्तराखण्डHaridwar में आज धामी कैबिनेट, इन बड़े फैसलों पर टिकी नजरें

Haridwar में आज धामी कैबिनेट, इन बड़े फैसलों पर टिकी नजरें

हरिद्वार : हरिद्वार में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास समेत कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा। चर्चा के बाद इन प्रस्तावों पर सरकार की ओर से फैसले लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने की पहल की है। इसी क्रम में पहली बैठक चंपावत में आयोजित की गई थी, जबकि अब दूसरी बैठक के लिए हरिद्वार को चुना गया है।

इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ आगामी विधानसभा सत्र पर भी चर्चा होने की संभावना है। सत्र कहां आयोजित होगा और इसकी तारीख क्या रहेगी, इस पर कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। सरकार के लिए 30 अक्टूबर से पहले विधानसभा सत्र आहूत करना जरूरी है। ऐसे में बैठक के दौरान इस मुद्दे पर भी नजर रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular