Homeउत्तराखण्डपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन- 32 सड़कें ठप, यात्री, स्कूली बच्चे...

पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन- 32 सड़कें ठप, यात्री, स्कूली बच्चे और ITBP के जवान भी रास्ते में फंसे!

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ों से लगातार मलबा गिरने के कारण कई महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं।

थल–पिथौरागढ़ सड़क पर नागीमल पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से मार्ग घंटों बाधित रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय की ओर जा रहे ITBP के जवान भी रास्ते में फंस गए। वहीं थल–बेरीनाग मार्ग भी थल से लगभग 2 किलोमीटर आगे भूस्खलन के कारण बंद हो गया, जिससे स्कूली बच्चे और हल्द्वानी जाने वाले यात्री कई घंटे तक फंसे रहे। इसके अलावा थल–नाचनी सड़क पतेत के पास अवरुद्ध रही, जहां से गुजर रहे लोग सुबह से ही परेशानी झेलते रहे।

हालांकि राहत की बात यह रही कि संबंधित विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए कई स्थानों पर मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में सुबह तक कुल 32 सड़कें बंद थीं। दोपहर तक इनमें से 10 सड़कों पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब भी एक बॉर्डर सड़क सहित 21 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं।

लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोग जरूरी कामों के लिए भी आवाजाही में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से बरसाती मौसम में सावधानी बरतने और जोखिम भरे मार्गों पर यात्रा से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular