Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ालखुडियार की गुफाएं खोलेंगी आदि मानव कालीन रहस्य, एएसआई ने रहस्यों से...

लखुडियार की गुफाएं खोलेंगी आदि मानव कालीन रहस्य, एएसआई ने रहस्यों से जल्द पर्दा उठाने की शुरू की तैयारी।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जिले में प्रागैतिहासिक काल की लखुडियार गुफा के पास आदि मानवों की एक नहीं, कई गुफाएं मौजूद हैं, जिनमें प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छुपे हैं। इनकी जल्द खोज शुरू होगी। एएसआई ने इसका खुलासा करते हुए इन रहस्यों से जल्द पर्दा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक अल्मोड़ा से 13 किमी दूर पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल और बाड़ेछीना के बीच प्रागैतिहासिक काल की आदि मानव निर्मित कई गुफाएं हैं। पूर्व में यहां आदि मानवों की एक गुफा की खोज हो चुकी है। एएसआई का दावा है कि यहां ऐसी कई गुफाएं हैं जो हजारों साल पहले आदि मानवों का डेरा थीं। इन गुफाओं में प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छिपे हैं।

एएसआई ने प्रागैतिहासिक काल की गुफाओं की खोज कर प्राचीन सभ्यता के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी में एएसआई लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज का अभियान चलाएगी। पूर्व में हुए सर्वे में एएसआई ने क्षेत्र में तीन गुफाएं तलाशी थीं, जहां आदि मानवों के रहने के प्रमाण मिले हैं।

देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज सक्सेना ने बताया कि लखुडियार क्षेत्र में आदि मानवों की कई गुफाएं होने के प्रमाण मिले हैं जिनकी खोज के लिए जल्द अभियान चलेगा। जनवरी से टीम क्षेत्र में काम शुरू होगा। इन गुफाओं की खोज के बाद प्राचीन सभ्यता के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular