Homeराज्यउत्तराखण्डघास लेने गई गीता पर बाघ ने किया हमला, साथी को बचाने...

घास लेने गई गीता पर बाघ ने किया हमला, साथी को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई जानकी और पार्वती।

चम्पावत – प्रदेश में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल, देहरादून, चंपावत और अल्मोड़ा से लगातार बाघ और तेंदुए के हमले की खबर सामने आ रही हैं। टनकपुर में मंगलवार को एक महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए उसकी साथी दो महिलाएं बाघ से भिड़ गई।

आदमखोर बाघ ने महिला पर किया हमला

चंपावत जिले के टनकपुर में घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमला करने पर महिला के साथ मौजूद साथी महिलाओं के शोर मचाने और पत्थर से हमला करने पर बाघ भाग गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर पर 21 टांके आए हैं।

चार मीटर तक महिला को घसीटता हुआ ले गया बाघ

मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर में मंगलवार को ऊचौलीगोठ गांव की गीता देवी (36) पत्नी रमेश सिंह अपनी दो साथी महिलाओं जानकी देवी (36) और पार्वती देवी (37) के साथ चारा लेने लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने गीता देवी पर हमला कर दिया। शोर सुनने पर साथी महिलाएं वहां पर पहुंची और बाघ पर हिम्मत कर बाघ पर लकड़ी-पत्थर बरसाए तो बाघ पीछे हट गया। लेकिन थोड़ी देर बाद बाघ ने गीता देवी पर दोबारा से हमला कर दिया और उसे चार मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

साथी के लिए आदमखोर से भिड़ीं जानकी और पार्वती

बाघ के दोबारा हमला करने पर जानकी और पार्वती ने हार नहीं मानी। दोनों ने बाघ पर खूब पत्थर और लकड़ी से भी प्रहार किया। जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। दोनों महिलाएं किसी तरह गीता देवी को जंगल से बाहर सड़क तक लाईं। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular