Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में नशा तस्करी की बढ़ती घटनाएं, 810 ग्राम चरस के साथ...

पहाड़ों में नशा तस्करी की बढ़ती घटनाएं, 810 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…

चमोली/थराली – पहाड़ों में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ सफल कार्रवाई की खबरें मिल रही हैं। इसी कड़ी में आज थराली पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 810 ग्राम चरस बरामद की गई है।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर थराली पुलिस और एसओजी द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

देवाल तिराहे पर वाहनों की तलाशी के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। महिला तस्कर की पहचान 64 वर्षीय चंद्रा के रूप में हुई, जो बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट की निवासी है। बरामद चरस की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने यह भी बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के सपने को साकार करने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। महिला तस्कर से भारी मात्रा में चरस बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

#NashaTaksari #TharaliPolice #CharrasSeizure #DrugFreeDevbhumi #DevalTirah #IllegalActivities #UttarakhandNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular