Homeराज्यउत्तराखण्डदेवभूमि में इंसानियत हुई शर्मसार, नाले में मिला नवजात का शव, पुलिस...

देवभूमि में इंसानियत हुई शर्मसार, नाले में मिला नवजात का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर नाले के अंदर नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गईं। लोगो के द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गईं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हालांकि बताया गया है कि यहां पर पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

बता दे की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव गंदे नाले मे बहता हुआ मिला। जिसको लेकर स्थानीय लोगों का वहां पर भारी तादाद में तांता लग गया और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को बाहर निकलवाया और फिलहाल सिविल हॉस्पिटल मोर्चरी में भिजवा दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारनामे निजी अस्पताल द्वारा किए जाते हैं, जो पूरी तरीके से इंसानियत को शर्मसार करते हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से इन निजी अस्पतालों की ऐसी घिनौनी हरकतें लगातार सामने आ रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर कई तरह गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनके यह भी मांग है कि इस मामले मे स्वास्थ्य मंत्री को जिला स्वास्थ्य विभाग को तुरंत ऐसे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश देने चाहिए और जो भी गलत तरीके से ऐसे अस्पताल क्षेत्र मे चलाए जा रहा है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे भ्रूण हत्या पर और ऐसे मामलों पर रोक लगा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular