चंपावत : सहकारिता विभाग के सचिवों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हुई कलमबंद हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में 1 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार शुरू किया था।
सहकारिता विभाग के सचिव-कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
आंदोलन के शुरुआती चरण में 1 से 4 अक्टूबर तक कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालयों में रहकर हड़ताल पर रहे। इसके बावजूद मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप देते हुए देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने मयावाला में धरना शुरू कर दिया। आठवें दिन भी कर्मचारी धरने पर डटे रहे।
अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारी
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक शासन स्तर से ठोस पहल नहीं हुई है। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। हड़ताल के चलते सहकारिता विभाग से जुड़े कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना बनी हुई है।




[…] Source link […]